कंटेनर और डंपर की भिड़ंत से हाईवे हुआ अवरुद्ध
Moradabad News - मिट्टी से भरे डंपर की बुधवार सुबह 3 बजे डीसीएम से टक्कर हो गई, जिसकी वजह से हाईवे पर मार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहनों को इधर-उधर होकर गुजरना पड़ा। हादसे में वाहन चालक मामूली रूप से घायल हो गए।

मिट्टी से भरे डंपर की बुधवार सुबह 3 बजे डीसीएम से टक्कर हो गई। जिसकी वजह से हाईवे पर मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिसकी वजह से वाहनों को इधर-उधर होकर गुजरना पड़ा। सवेरे का वक्त होने के कारण जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। हादसे में वाहन चालक मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर कोतवाली खड़ा कर दिया। बिलारी में गांधी मूर्ति चौराहे के पास हादसा सवेरे 3 बजे के वक्त हुआ। जब सामान से भारी डीसीएम गाड़ी के पीछे से मिट्टी भरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम सड़क किनारे की ओर चली गई।
डंपर और डीसीएम चंदौसी दिशा की ओर से आ रही थी जो मुरादाबाद की ओर जा रही थे । गनीमत रही कि कोई वाहन या सवारी आदि नहीं खड़ी थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाने की कवायत शुरू कर दी। जेसीबी की मदद से वाहनों को हाईवे से हटवाया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


