ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनशा छीन रहा जिंदगी, पहले भी हुई थीं मौतें, अब शुभम की मौत

नशा छीन रहा जिंदगी, पहले भी हुई थीं मौतें, अब शुभम की मौत

जिले में नशे का धंधा जोरों पर है। पुलिस की मिलीभगत से बीच शहर स्मैक व चरस बेची जा रही है। शिक्षण संस्थानों में भी इसकी सप्लाई की जाती है। आसानी से नशे की डोज छात्रों तक पहुंच रही है। इससे युवा पीढ़ी...

नशा छीन रहा जिंदगी, पहले भी हुई थीं मौतें, अब शुभम की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 17 Jun 2017 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में नशे का धंधा जोरों पर है। पुलिस की मिलीभगत से बीच शहर स्मैक व चरस बेची जा रही है। शिक्षण संस्थानों में भी इसकी सप्लाई की जाती है। आसानी से नशे की डोज छात्रों तक पहुंच रही है। इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर जान गंवा रही है। नागफनी में दो दोस्तों की एक साथ मौत ने तो पुलिस को भी हिलाकर रख दिया था। घंटों तक हंगामा हुआ था। इसके बाद भी अधिकारी नशे की बिक्री पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। अब मुरादाबाद का एक अन्य युवक शुभम विश्नोई भी नशे की भेंट चढ़ गया। पिछले दिनों गलशहीद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो युवकों से बड़ी मात्रा में स्मैक व चरस बरामद हुआ था। पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया था। बताया कि स्मैक व चरस को शिक्षण संस्थानों में भी सप्लाई किया जाता था। लड़कों के अलावा लड़कियां भी नशे की आदी हो चुकी हैं। लड़कियों तक नशे की डोज पहुंचाए जाने के लिए लड़की को ही भेजा जाता था। कई शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र भी नशे की ओवरडोज में जान गंवा चुके हैं। चक्कर की मिलक में रहने वाले दूध कारोबारी के बेटे तो ने मंगनी वाले दिन ही गोली मारकर हत्या कर ली थी। वह इकलौता बेटा था। इस बाबत एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि अभियान चलाकर नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें