ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबारिश ने दी गर्मी से राहत

बारिश ने दी गर्मी से राहत

रविवार को सुबह से ही तीखी किरणों के बीच गर्मी का प्रकोप तेज था। उमस और सूर्य देव के तेवर से लोग खासा परेशान नजर आए। हालांकि दोपहर बाद झमाझम बारिश ने इस उमस भरी गर्मी से राहत दी। बारिश होते ही तापमान...

बारिश ने दी गर्मी से राहत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 23 Jul 2017 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को सुबह से ही तीखी किरणों के बीच गर्मी का प्रकोप तेज था। उमस और सूर्य देव के तेवर से लोग खासा परेशान नजर आए। हालांकि दोपहर बाद झमाझम बारिश ने इस उमस भरी गर्मी से राहत दी। बारिश होते ही तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था वहीं रविवार को यह 29 डिग्री सेल्सियस पर आ लुढ़का। इससे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह-सुबह तीखी गर्मी झेल रहे लोगों ने शाम होते होते राहत की सांस ली। जीआईसी में मौसम प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि रविवार को छह मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 29.2 मिमी और न्यूनतम तापमान 25.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया। उनका कहना है कि अगले चौबीस घंटों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान और उमस दोनों में ही गिरावट दर्ज की जाएगी। पंत नगर स्थित कृषि विवि में मौसम वैज्ञानिक डा. एचएच कुशवाहा ने बताया कि इस हफ्ते बीस से तीस मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में उमस बढ़ेगी। इससे बारिश की संभावना भी बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई में संभावना से कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक तीन सौ मिमी बारिश भी दर्ज नहीं की जा सकी है। जबकि चार से साढ़े चार सौ बारिश जुलाई के लिए सामान्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें