Moradabad News: ड्रोन से बरसे फूल, भोले भक्तों का अनोखा स्वागत
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: ड्रोन से बरसे फूल, भोले के भक्तों का अनोखा स्वागतड्रोन से बरसे फूल, भोले के भक्तों का अनोखा स्वागतड्रोन से बरसे फूल, भोले के भक्तों का अनोखा स्वागतड्र

Moradabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम ने ड्रोन के जरिए पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़िए भी उत्साहित नजर आए। नगर निगम की ओर से कांठ रोड स्थित शिव दरवार के पास भंडारे का आयोजन किया गया। यहां एई किशनलाल व अनिल ने कांवड़ियों की सेवा कर अनोखी मिसाल पेश की। शाम के समय डीएम डाक्टर राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल भी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। नगरायुक्त ने कहा कि निगम का उद्देश्य कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके स्वागत को यादगार बनाना है।
कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी निगम की टीमें लगातार सक्रिय हैं।


