ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादठाकुरद्वारा में बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

ठाकुरद्वारा में बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

गुरुवार को सुबह से ही आकाश में बादल छा गए और अपरान्ह के समय बूंदाबांदी और तेज ठंडी हवाओं से तापमान में काफी गिरावट आ गई। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए।...

ठाकुरद्वारा में बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 02 Dec 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरद्वारा। संवाददाता

गुरुवार को सुबह से ही आकाश में बादल छा गए और अपरान्ह के समय बूंदाबांदी और तेज ठंडी हवाओं से तापमान में काफी गिरावट आ गई। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए। दिन ढलने से पहले ही लोग घरों की ओर दौड़ पड़े और देखते ही देखते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

गुरुवार की सुबह से ही बादल छा गए और सूर्य देव बादलों की ओट में छिप गए। पूरे दिन धूप नहीं खिली और तेज बर्फीली हवाओं से तापमान में काफी गिरावट आ गई। दिन ढलने से पहले ही लोग घरों में कैद हो गए। जो लोग भी सड़कों पर नजर आए वे गर्म कपड़ों में पूरी तरह पैक नजर आए। गुरुवार मौसम का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। सर्दी की वजह से बसों में यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट आ गई। ई-रिक्शा चालक बेरोजगार बैठे नजर आए। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार बंदी की वजह से वैसे भी भीड़ बाजारों में कम रहती है तापमान में गिरावट की वजह से बारिश हुई हो या बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा नजर आने लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें