रविवार को बूथों पर दोबारा दिखाई जाएगी एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
Moradabad News - मुरादाबाद में 18 जनवरी को सभी बूथों पर एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची फिर से दिखाई जाएगी ताकि किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मुरादाबाद। एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रदर्शन सभी बूथों पर 18 जनवरी को भी होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर रविवार को बूथों पर दोबारा मतदाता सूची दिखाई जाएगी। जिससे कहीं किसी तरह की समस्या किसी को आ रही हो तो उसका समाधान किया जा सके। लोग अपने बूथों पर पहुंच कर मतदाता सूची देख सकेंगे। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। वहीं नो मैपिंग वालों के नोटिस भेजने शुरू कर दिए गए हैं। मुरादाबाद नगर समेत ग्रामीण, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा में एक एक ईआरओ के साथ 11 से 12 अधिकारियों की टीम है। नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 अधिकारी हैं जो नोटिस की सुनवाई करेंगे।
एसडीएम स्तर के अधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हैं। जो सुनवाई करेंगे। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार यह सभी अधिकारी कार्य करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी तय है। नोटिस भी जनरेट होने लगे हैं। नोटिस भेजने के बाद प्रत्येक मतदाता को साक्ष्य के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही समानांतर फार्म छह भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी। फार्म छह जमा करने वालों को भी खुद अपना घोषणा पत्र भरना होगा। उन्होंने बताया कि छह विधानसभा क्षेत्रों में 1.96 लाख लोगों को नोटिस भेजने हैं जिनकी मैपिंग नहीं हुई वह लोग साक्ष्य देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


