Moradabad News: डॉ.शेफाली ने संभाला प्रशासक का कार्यभार
Moradabad News: डॉ. शेफाली सिंह ने सोमवार को प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। 2021 में निर्वाचित अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के बाद जिला पंचायत बोर्ड भंग हो गया। उन्होंने कहा कि चुनाव होने तक विभाग के नियमित कार्य होंगे और पिछले प्रस्तावों को पूरा किया जाएगा। कोई नई बैठक नहीं होगी।

Moradabad News: प्रशासक के रूप में डॉ.शेफाली सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। साल 2021 में निर्वाचित अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई को पूरा हो गया। उसके साथ ही बोर्ड भंग होना मान लिया गया। शासन की ओर से जारी निर्देश के आधार पर अपर मुख्य अधिकारी ने अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया। 39 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड की आखिरी बैठक 13 जनवरी को सर्किट हाउस सभागार में हुई थी। तब सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की थी। कुछ लंबित कार्यों को लेकर सदस्यों ने अध्यक्ष का ध्यान खींचा था। शासन की ओर से 11 जुलाई को जारी आदेश के क्रम में डॉ.शेफाली ने प्रशासक की जिम्मेदारी ग्रहण की।
इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी अशरफ अली के साथ बैठक की। बातचीत में अध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप चुनाव होने तक विभाग के रुटीन के कार्य किए जाएंगे। 13 जनवरी को बोर्ड की आखिरी बैठक में जिन प्रस्तावों की चर्चा हुई थी, उन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड भंग हो गई है, जिसकी वजह से कोई बैठक नहीं होगी। विभाग के कार्य प्रशासक की निगरानी में कराए जाएंगे। कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


