
डॉ. महेश दिवाकर को मिलेगा स्व. ओंकार प्रसाद दुबे वांग्मय रत्न सम्मान
Moradabad News - प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर को स्व. ओंकार प्रसाद दुबे वांग्म्य रत्न सम्मान 22 नवंबर को जबलपुर में दिया जाएगा। उन्हें हिंदी सेवा-सृजन के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 11 हजार रुपये, सम्मान...
प्रतिष्ठित साहित्यकार व उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्यभूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. महेश दिवाकर को स्व. ओंकार प्रसाद दुबे वांग्म्य रत्न सम्मान मिलेगा। जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय संस्था कादंबरी की ओर से 22 नवंबर को जबलपुर में हिंदी सेवा-सृजन के लिए उन्हें विभूषित किया जाएगा। सम्मानस्वरूप डॉ. महेश दिवाकर को 11 हजार रुपये की राशि सहित सम्मान पत्र, शाल, प्रतीक चिन्ह, नारियल आदि विभूषित किया जाएगा। डॉ. दिवाकर ने हिंदी की विविध विधाओं में 90 मौलिक कृतियां और 95 समादित कृतियां दी हैं। उनके निर्देशन में 55 छात्र-छात्राओं ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




