कुंदरकी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई आंबेडकर जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कुंदरकी के आंबेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष, सामाजिक आंदोलनों और समानता के लिए उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के मार्ग पर चलने की शपथ के साथ हुआ।

कुंदरकी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई आंबेडकर जयंती

क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर कुंदरकी स्थित आंबेडकर पार्क में आंबेडकर पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई। आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन,उनके सामाजिक आंदोलनों, भारतीय संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका तथा समानता आधारित समाज के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया, साथ ही महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने के लिए हिंदू कोड बिल के माध्यम से किए गए उनके प्रयासों को भी याद किया गया।इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महासचिव संजय सिंह एवं उपाध्यक्ष राधेकृष्ण ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपनाकर और सामाजिक समानता को बढ़ावा देकर उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस दौरान सोमवीर सिंह, आनंद राव, अमन कुमार, सूरजपाल, फ़राज़ खान, मजहर, राजीव, सत्यप्रकाश, अनिल कुमार, रंजीत, मोहित दिवाकर, सुमित दिवाकर, हरीश दिवाकर, किरन, शशिबाला, प्रीति, राकेश, राधेश्याम, रूपसिंह भारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।