Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDomestic Dispute Woman Assaulted Case Filed Against In-Laws
मकान के विवाद में महिला को पीटा, जेठ-जेठानी समेत तीन पर केस

मकान के विवाद में महिला को पीटा, जेठ-जेठानी समेत तीन पर केस

संक्षेप: Moradabad News - कटघर थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके जेठ, जेठानी और उनकी बेटी द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

Tue, 24 June 2025 07:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

कटघर थाना क्षेत्र में मकान के विवाद में महिला को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के जेठ, जेठानी और उनकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के पंडित नगला निवासी कमलेश पत्नी विजयपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका दूसरा मकान घर से थोड़ी दूर पर है, जहां जेठ का भी परिवार रहता है। महिला के अनुसार जब भी वह अपने दूसरे मकान पर जाती है तो जेठ शंकर सिंह, जेठानी नीरज और उनकी बेटी ज्योति गाली गलौज और मारपीट करते हैं। बीते दिन भी आरोपियों ने मारपीट की। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।