Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDomestic Abuse Woman Given Triple Talaq After 4 5 Months of Marriage
निकाह के साढ़े चार माह बाद ही दे दिया तलाक, केस

निकाह के साढ़े चार माह बाद ही दे दिया तलाक, केस

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में एक महिला को उसके पति ने निकाह के चार महीने बाद आधी रात को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति ने महिला के पैसे और गहने भी हड़प लिए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Jan 25, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। निकाह के बाद परिवार वालों और रिश्तेदारों से मिलाने के लिए कहने पर महिला को पति ने प्रताड़ित किया। निकाह के मात्र साढ़े चार माह बाद ही उसे आधी रात को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने उससे पैसे और गहने भी हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर नागफनी थाना पुलिस आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टीगंज गोल कोठी निवासी रोहिना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह बीते साल 31 अगस्त 2025 को निजामुद्दीन में दीनक के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार, निकाह के बाद नदीम उसे मुरादाबाद में ही किराये के मकान में रखा।

इस दौरान कभी भी अपने परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार से नहीं मिलवाया। पीड़िता के अनुसार जब भी वह परिवार वालों से मिलवाने को कहती तो नदीम उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करके चुप करा देता था। आरोप लगाया कि 16 जनवरी को देर रात आरोपी पति नदीम उसे तीन तलाक देकर भगा दिया। कहा कि तू भाग जा नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी नदीम ने उससे 50 हजार रुपये और कानों के सोने के बूंदे भी ले लिए हैं। इस संबंध में एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति नदीम के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;