ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादडाक्टरों की हड़ताल, क्लीनिक-अस्पताल बंद, भटके मरीज

डाक्टरों की हड़ताल, क्लीनिक-अस्पताल बंद, भटके मरीज

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में डाक्टरों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल की। क्लीनिक बंद रखे जिसके कारण मरीज इधर से उधर भटकते रहे। हालांकि,डाक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखीं। दिल्ली में सुबह 8...

डाक्टरों की हड़ताल, क्लीनिक-अस्पताल बंद, भटके मरीज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 06 Jun 2017 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में डाक्टरों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल की। क्लीनिक बंद रखे जिसके कारण मरीज इधर से उधर भटकते रहे। हालांकि,डाक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखीं। दिल्ली में सुबह 8 बजे बैठक कर मार्च निकाला। आईएमए के आह्वान पर मंगलवार को डाक्टरों की देश व्यापी हड़ताल रही। हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमए के अध्यक्ष डा. ताज मोहम्मद ने कहा कि अपराह्न 2 बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी। डा. विशेष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल है। डाक्टरों की सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं है। इसके अलावा बताते हैं कि इलाज महंगा हो जाएगा। सरकार जिस तरह के क्लीनिक बनाने की बात कर रही है उसका खर्च उपभोक्ता की जेब पर ही पड़ेगा। पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. बीसी सक्सेना ने कहा कि डाक्टरों की सुरक्षा के लिए सरकार को बंदोबस्त करना चाहिए। सुरक्षा नहीं मिलने पर डाक्टरों में असुरक्षा की भावना रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें