Moradabad News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आरएसडी हॉस्पिटल में चिकित्सकों का सम्मान
Moradabad News: डॉक्टर्स-डे के अवसर पर आरएसडी हॉस्पिटल में चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने डॉ. बीसी राय से प्रेरणा लेने का सुझाव दिया। सभी उपस्थित चिकित्सकों ने मानव सेवा को प्राथमिकता देने की शपथ ली। इस समारोह में कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

Moradabad News: डॉक्टर्स-डे के अवसर पर बुधवार को रामगंगा विहार फेस-2 स्थित आरएसडी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरएसडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने चिकित्सकों से डॉ. बीसी राय के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वाइस चेयरपर्सन डॉ. जी. कुमार ने कहा कि चिकित्सक अपना संपूर्ण जीवन मरीजों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। चिकित्सा निदेशक डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि चिकित्सक व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर मानव सेवा को प्राथमिकता देते हैं। प्रशासनिक निदेशक डॉ. गरिमा शर्मा तथा वित्त निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने सभी चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें रोगियों की सेवा के लिए प्रेरित किया।
समारोह में डॉ. आरके वंसल, डॉ. आरके जैन, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. उवेश मेहबूब सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।


