दिवाली उत्सव की उमंग में खूब झूमे डॉक्टर

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - शनिवार रात, मुरादाबाद के डॉक्टर्स ने दिवाली का उत्सव मनाया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और हाऊजी जैसे मनोरंजन का आयोजन...

दिवाली उत्सव की उमंग में खूब झूमे डॉक्टर

रोशनी के त्योहार दिवाली के उत्सव की उमंग शनिवार रात शहर के डॉक्टर्स के बीच छाई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद ब्रांच के तत्वावधान में दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन दिल्ली रोड स्थित आरआर हेल्थकेयर के प्रांगण में किया गया। ब्रांच की अध्यक्ष डॉ.प्रीति गुप्ता ने सभी सदस्यों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सचिव डॉ.सुदीप कौर ने आभार जताया। ऑर्केस्ट्रा पर गीत संगीत की महफिल सजी। ब्रांच से जुड़े कई सदस्य चिकित्सकों ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। ट्रेजरार डॉ.रूबी ने एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉ.प्रियल, डॉ.शिल्पा ने प्रस्तुति दी। डॉ.अंका कुमार, डॉ.अमित रस्तोगी, डॉ.निधि ठाकुर, डॉ.मनोज सक्सेना, डॉ.सुधीर मिड्ढा, डॉ.दीपाली ने स्वरलहरी का जादू बिखेरा। हाऊजी, लकी ड्रॉ. मेहंदी का आकर्षण छाया। डॉ.बबीता, डॉ.नीरज गुप्ता, डॉ.नितिन बत्रा, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.यूसी रस्तोगी, डॉ.रवि गंगल, डॉ.सुभाष सिंह, डॉ.गौरव कुमार, डॉ.रश्मि अग्रवाल, डॉ.अर्चना अग्रवाल, डॉ.सीमा मिड्ढा, डॉ.रघु प्रकाश, डॉ.निमिष, डॉ.नुपूर, डॉ.ऋचा आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।