कुछ ऐसा कहा बच्चों ने तो डीएम ने लिया एक्शन
Moradabad News - बच्चों ने जिलाधिकारी को बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नाश्ते की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की, वार्डेन को नोटिस जारी किया और कहा कि बेटियों के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण भी किया।

बच्चों ने जिलाधिकारी को कुछ ऐसा बताया कि उन्होंने तत्काल एक्शन लिया। दरअसल मामला मलकपुर सेमली का है। ठाकुरद्वारा तहसील के इस कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया पहुंचे तो बच्चों ने शिकायत कर दी नाश्ते की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर डीएम ने वार्डेन पर एक्शन ले लिया। नोटिस जारी कर दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की और उनके शैक्षणिक स्तर को जाना। मलकपुर सेमली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले बच्चों से बातचीत की और उनसे सुबह मिलने वाले नाश्ते की गुणवत्ता के बारे में पूछा।
बच्चों द्वारा नाश्ते की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं बताई गई जिस पर जिलाधिकारी ने वार्डन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार अनिवार्य रूप से भोजन की व्यवस्था की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


