Moradabad News: गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए गीत, भजन, नृत्य
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: दिव्य योग केंद्र आर्य समाज मंडी बांस ने कांठ रोड स्थित एक होटल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। सदस्यों ने योग गुरु मनोज रस्तोगी और मुख्य अतिथि रीतु रस्तोगी का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य, भजन, और गीत शामिल रहे। मनोज रस्तोगी ने गुरु की महिमा का वर्णन किया।

Moradabad News: दिव्य योग केंद्र आर्य समाज मंडी बांस के सदस्यों ने कांठ रोड स्थित एक होटल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। साधकों ने योग गुरु मनोज रस्तोगी एवं मुख्य अतिथि रीतु रस्तोगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सदस्यों ने नृत्य, भजन, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। मनोज रस्तोगी ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। गुरु से ही वेद ज्ञान मिलता है। संचालन आदर्श गुप्ता ने किया। सुमन रस्तोगी, कादंबरी रस्तोगी, डॉली खन्ना, हर्ष सक्सेना, गायत्री गुप्ता,बीनू मेहरोत्रा, ममता रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी आदि शामिल रहे।


