Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDivine Light Kalash Rath Yatra Celebrates Sanatan Culture in Haridwar
दिव्य ज्योति कलश यात्रा करनपुर पहुंची

दिव्य ज्योति कलश यात्रा करनपुर पहुंची

संक्षेप:

Moradabad News - गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज, हरिद्वार से दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का जागरण और धरती पर स्वर्ग का अवतरण है। यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने दीप यज्ञ कर समाज और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Jan 06, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सद्भावना का दिव्य संदेश लेकर गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज, हरिद्वार से शताब्दी वर्ष 2026 के पावन अवसर पर निकाली जा रही दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा मंगलवार को कांठ से चलकर सरस्वती शिशु मंदिर, करनपुर पहुंची। गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा दिव्य ज्योति कलश का वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा एवं भावपूर्ण पूजन के साथ भव्य स्वागत किया गया। वातावरण “ॐ गायत्री नमः” और “युग परिवर्तन” से गुंजायमान हो गया। गायत्री परिवार मुरादाबाद से पधारे रमेश वर्मा एवं जिला समन्वयक आई.पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का मूल उद्देश्य “मनुष्य में देवत्व का जागरण तथा धरती पर स्वर्ग का अवतरण” है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वागत एवं पूजन उपरांत दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा ग्राम करनपुर, आलियाबाद, मलकपुर सेमली, बिठवाठेर एवं पायंदापुर पहुंची। श्रद्धालु परिजनों ने श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ रथ यात्रा का अभिनंदन किया। पायंदापुर में दिव्य ज्योति की साक्षी में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर समाज व राष्ट्र के मंगलमय भविष्य की कामना की। दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा को सफल एवं गरिमामय बनाने में लक्ष्मी ,केशो देवी, सरोज देवी, रेखा, शंकर सिंह, विजयपाल सिंह, विपेंद्र सिंह, टिकराज सिंह, राजेंद्र सिंह,आशीष कुमार शर्मा तथा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य इंद्रपाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।