Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDivine Bhajan Evening Celebrated by Hare Rama Hare Krishna Women s Group in Rustam Nagar
भजन संध्या में राधा कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भजन संध्या में राधा कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संक्षेप:

Moradabad News - रुस्तम नगर सहसपुर में 'हरे रामा, हरे कृष्णा' महिला धार्मिक ग्रुप द्वारा राधा रानी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और राधा कृष्ण के भजनों पर देर रात तक नृत्य किया। आचार्य ओम शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया और भजनों की प्रस्तुति की।

Jan 07, 2026 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

रुस्तम नगर सहसपुर स्थित फार्म हाउस में "हरे रामा,हरे कृष्णा महिला धार्मिक ग्रुप के तत्वावधान में राधा रानी के नाम एक दिव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी तादात में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान राधा कृष्ण के सुंदर भजनों पर महिलाएं देर रात तक झूमती रही। भजन संध्या का आयोजन आचार्य ओम शास्त्री महाराज के सानिध्य में किया गया। रुस्तम नगर सहसपुर स्थित फार्महाउस के सभागार में दिव्य भजन संध्या एक शाम राधा रानी के नाम कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सभासद देवेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने भगवान राधा कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर और कथा व्यास आचार्य ओम शास्त्री का स्वागत कर भजन संध्या की शुरुआत कराई, आचार्य ओम शास्त्री ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरुआत कराई, फिर उन्होंने राधा रानी के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भजनों में "काली कमली वाला मेरा यार है,मेरा राधा रमन हरि भजनों की प्रस्तुति की। महिला श्रद्धालुओं ने राधा रानी के गीतों पर नृत्य किया। भजन संध्या में सर्राफा व्यापारी सचिन गौरव एवं पायल गुप्ता ने राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति प्रस्तुत की, जिस पर महिला श्रद्धालु भाव बोर होकर नृत्य करने लगे। सभी महिलाओं ने जमकर भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान कार्यक्रम में हरे रामा हरे कृष्णा धार्मिक ग्रुप की महिलाओं में दीपा अग्रवाल, शालिनी चुग, कनिका गुप्ता, सरिका गुप्ता ,उमा अग्रवाल ,चंचल सिंघल ,तनु शर्मा, गरिमा गुप्ता, मिली गुप्ता, पायल सक्सेना सहित नवीन सिंघल, मुन्ना श्रेत्रिय, संजीव चौधरी, सोनू चौधरी ,दीपक श्रौत्रिय,सतीश कुमार गुप्ता सहित भारी तादात में श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या के उपरांत आरती हुई व प्रसाद का वितरण किया गया।