Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDistrict Nutrition Committee Meeting Focus on Effective Monitoring and Resource Availability
जिलाधिकारी ने कहा कुछ इस तरह करें पोषण मिशन की मानीटीरिंग

जिलाधिकारी ने कहा कुछ इस तरह करें पोषण मिशन की मानीटीरिंग

संक्षेप:

Moradabad News - जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने पोषण अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग और आंगनबाड़ी केंद्रों में संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया। अभिभावकों को बच्चों के...

Sep 11, 2025 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय से कहा पोषण अभियान ठीक से चले। लगातार मानीटरिंग की जाए। लापरवाही करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। जिले के सभी ब्लाकों में 20 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन करके उन पर वहां की गतिविधियों और संसाधनों की उपलब्धता का सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनाने के लिए आयोजित होने वाली पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान बच्चे की बेहतर आदतों और उसके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर अभिभावकों को भी संवेदनशील बनाने पर जोर दिया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वेइंग मशीन नहीं है वहां मानक के अनुरूप सभी जरूरी संसाधन मौजूद रहें। ताकि किशोरी, महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके।