Moradabad News: जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांठ और सुरजन नगर की टीमों का दबदबा
Moradabad News: रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रनगर में जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ ने अंडर-19 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज ने अंडर-17 में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन हुआ और प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर भाग लेने के लिए चुना गया।

Moradabad News: रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रनगर में जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजन नगर और बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या हेमलता के निर्देशन में हुआ। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजन नगर ने प्रथम और रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता
को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षिकाओं शबाना परवीन, हिना खान और शिखा का सहयोग रहा। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका ममता शर्मा, कल्पना कौशल्या और संगीता चौधरी ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।जिला क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागी अब 8 सितंबर को रामपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


