आरएसडी एकेडमी में बनी आर्म रेसलिंग चैंपियन
Moradabad News - आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में एक दिवसीय जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिता हुई, जिसमें आरएसडी एकेडमी ने पहला, एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी ने दूसरा और महीलाल पब्लिक स्कूल व विल्सोनिया कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई एक दिवसीय जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के 10 से अधिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आरएसडी एकेडमी, समर वैली स्कूल, एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी आदि स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सचिव मोहित चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की गई जिसमें अंडर-12, अंडर -14, अंडर-16, अंडर-18 व सीनियर ओपन बालक एवं बालिका वर्ग में कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरएसडी एकेडमी, द्वितीय स्थान पर एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी और तीसरा स्थान महीलाल पब्लिक स्कूल व विल्सोनिया कॉलेज संयुक्त रूप से प्राप्त किया। शुभारंभ निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. गौरव कुमार व डॉ. गरिमा शर्मा ने किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


