रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को जिले भर में छापेमारी
Moradabad News - जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर रसोई गैस एजेंसियों पर जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी की गई। सभी 57 गैस एजेंसियों की जांच की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारु है। कालाबाजारी करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर रसोई गैस एजेंसियों पर जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले भर में छापेमारी की गई। सभी 57 गैस एजेंसियों की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों का स्टाक चेक करवाया गया। इसके साथ ही बैकलॉग की स्थिति, वर्तमान में डिवलरी और ओटीपी व्यवस्था से सिलेंडर देने की स्थिति पर बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे जनपद में किसी तरह की रसोई गैस की किल्लत नहीं है। आपुर्ति सुचारु है।
बैक लॉग नहीं है। आज बुक करने पर अगले दो दिन में अधिकतम रसोई गैस पहुंचाई जा रही है। सभी हो हिदायत दी गई है कि कालाबाजारी जमाखोरी नहीं करें। वर्ना आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई होगी। इसमें मुकदमा पंजीकृत करवाया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


