Moradabad News: नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने फल, फूल, मिठाई, नारियल और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। नगर के मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और जयकारों से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

Moradabad News: नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना

Moradabad News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। सुबह और शाम मंदिरों में श्रद्धालुओं का नियम से भारी संख्या में आवागमन है। श्रद्धालुओं ने माता रानी को फल, फूल, मिष्ठान, नारियल, श्रृंगार का सामान और श्रद्धा अनुसार अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य की कामना की। मान्यता है कि मां कूष्मांडा को सृष्टि की आदि शक्ति माना जाता है। कहा जाता है कि मां ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी। उनकी आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है। नवरात्रि के अवसर पर नगर के श्री रामलीला स्थित माता महाकाली मंदिर, श्री राम ज्योति मंदिर महाकाली मंदिर महेश्वरी मंदिर आदि में प्रतिदिन महिलाएं मां दुर्गा के भजन-कीर्तन और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बनाती हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना