सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन को उमड़ी भीड़

Apr 05, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - रामगंगा विहार स्थित एमआईटी इंस्टीट्यूट में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के भक्तों ने दर्शन किए। पूजन विधि से पूजित ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद भक्तों को भजन प्रस्तुत किए गए। सभी भक्त भाव-विभोर होकर प्रसाद के साथ लौटे। स्वामी भाव्यतेज ने रविवार को दर्शन कराए।

सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन को उमड़ी भीड़

रामगंगा विहार स्थित एमआईटी इंस्टीट्यूट परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के भक्तों ने दर्शन किये। इन ज्योतिर्लिंग का पूजन विधि-विधान से किया गया, इसके बाद सभी भक्तों को दर्शन करवाए गए। आर्ट ऑफ लिविंग के सुमेरू गायक अंकित चित्करा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन सुनकर व सोमनाथ के दर्शन पाकर भक्त भाव-विभोर हो गए। रविवार को सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन मुरादाबाद आगमन पर स्वामी भाव्यतेज ने कराए। पूजन और दर्शन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया। रोहित अग्रवाल, सुखवीर सिंह, शीतू छाबड़ा, डॉ़ गोपाल कृष्ण शर्मा, विभा अरोड़ा, अभिनव सिंह, दीप्ति अग्रवाल, अलका वर्मा, माणिक अग्रवाल, रचना बिष्ट, केके गुप्ता, रीता अग्रवाल, अजय नारंग, ऋतु नारंग, विनय लोहिया आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।