Moradabad News: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किये भंडारे
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किये भंडारेशनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किये भंडारेशनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किये भंडारेशनिदेव को प्रसन्न करने के ल

Moradabad News: भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया। बुधबाजार चौराहे पर कोठीवाल नगर निवासी हरीश अरोरा एवं आशीष कत्याल ने एक ठेले की सारी मूंग दाल खरीद कर भगवान शनिदेव के नाम से बंटवा दी। बर्तन बाजार दारा वालों ने भंडारा कर आलू पूरी एवं उड़द की दाल की खिचड़ी वितरित कराई। सिविल लाइन स्थित शनिदेव मंदिर पर रामगंगा विहार निवासी कक्कड़ परिवार भंडारा किया।


