ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकृष्ण जन्मोत्सव में झूमते रहे श्रद्धालु

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमते रहे श्रद्धालु

मुरादाबाद के श्री दुर्गा भवन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में नंद भवन को भव्य रूप से सजाया गया। गोप गोपियों...

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमते रहे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 26 Nov 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद के श्री दुर्गा भवन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में नंद भवन को भव्य रूप से सजाया गया। गोप गोपियों ने जश्न मनाते हुए नृत्य कर माहौल पूरी तरह कृष्णमय कर दिया।

कथा व्यास शिव कुमार शास्त्री ने दसवें स्कंद में प्रवेश करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। उन्होंने भजनों पर जमकर नृत्य किया। कृष्ण के रूप में सजे बालक ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कृष्ण के आगमन का स्वागत किया। इससे पूर्व प्रवचन करते हुए कथा व्यास ने गृहस्थ आश्रम को सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने वामन अवतार का प्रसंग सुनाकर भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया। इस मौके पर आचार्य प्रदीप मिश्रा, निमित वाजपेयी,लक्ष्मी राज, मनोहर नारंग आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें