
भागवत से मिलता है समस्त पुण्यों का फल : अर्द्धमौनी
Moradabad News - शुक्रवार को श्री शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का महत्व बताया और सत्कर्म करने की आवश्यकता पर बल दिया। मानव जीवन को सर्वोत्तम उपहार मानते हुए, उन्होंने ध्यान और लगन के साथ प्रभु के साथ मन के संयोग को बनाए रखने की सलाह दी।
लाइनपार स्थित में श्री शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा व्यास वैष्णवाचार्य धीरशान्त अर्द्धमौनी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का आस्वादन करने से समस्त पुण्यों का फल मिल जाता है। कोई भी मनुष्य अपनी माता के पुण्य से सुशील होता है, पिता के पुण्य से चतुर होता है, वंश के पुण्य से उदार होता है और अपने स्वयं के पुण्य होते हैं तभी वह भाग्यवान होता है। अतः सौभाग्य प्राप्ति के लिए सत्कर्म करते रहना आवश्यक है। नामजप करते-करते दर्शन की लगन लग जाय तो दर्शन हो सकते हैं।
वास्तव में लगन से दर्शन होते हैं, क्रिया से नहीं। लगन होती है संसार से विमुख मन को प्रभु के साथ जोड़ दो जहां प्रभु जायं, वहां मन जाय और जहां मन जाय, वहां प्रभु साथ रहें। क्षण-क्षण का हिसाब रक्खो। एक पल के लिये भी प्रभु के साथ मन के संयोग को न टूटने दो। वैराग्यवान पुरुष उन लोकों में न जाकर ज्ञानवान योगियों के ही कुल में जन्म लेता है। परन्तु इस प्रकार का जो यह जन्म है। सो संसार में निःसंदेह अत्यन्त दुर्लभ है। मनुष्य देह में जन्म मिल जाना ही इस जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपहार है। जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है मगर सब कुछ देने पर भी जीवन को नहीं पाया जा सकता है। जीवन का तिरस्कार नहीं अपितु इससे प्यार करो। इस अवसर पर राजेन्द्र सैनी, रघुवीर सैनी, सुन्दर लाल एडवोकेट, रामौतार कश्यप, रानी सैनी, गंगा सिंह पाल, कामिनी सैनी, ध्यान सिंह सैनी, ममता सैनी, राजकुमार सैनी, राम सिंह, वीर सिंह, सरजीत सैनी, रामचन्द्र सिंह, उषा देवी, राधारानी, जानकी देवी, ईशा सैनी, किरन सैनी, सौरभ अग्रवाल, सपना चौधरी, सुधा शर्मा, अभिलाषा कपूर आदि ने मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




