बाबा नीब करौरी आश्रम में पहुंची टीम का किया स्वागत
Moradabad News - मुरादाबाद में बाबा नीब करौरी आश्रम में गोपाल स्वामी अपनी संगत के साथ पहुंचे। उन्होंने हनुमान चालीसा और विनय चालीसा का पाठ किया और श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। अनिल शर्मा ने बताया कि आश्रम की ख्याति बढ़ रही है, जिसके चलते दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के लिए आने लगे हैं।

मुरादाबाद। श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम में नीब करौरी आश्रम दिल्ली कश्मीरी गेट के मुख्य पुजारी गोपाल स्वामी अपनी संगत के साथ पहुंचे। ट्रस्ट की टीम ने उनका स्वागत किया। गोपाल स्वामी ने साधना स्थल पर हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा पढ़ा। उन्होंने सभी को पटका पहना कर सम्मानित किया। यह बाबा के भक्त विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले हैं। आश्रम के संस्थापक अनिल शर्मा ने बताया यहां बाबा के आश्रम को काफी ख्याति मिल रही है। इसीलिए दूर दराज से भी श्रद्धालु यहां दर्शन करने आने लगे हैं। दिल्ली से आई टीम का स्वागत करने वालों में राकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, जयदेव यादव, परीश सक्सेना, हरि ओम गुप्ता, संजीव कपूर,पूनम शर्मा, लवी गुप्ता, दीप्ति गुप्ता आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


