सफाई मजदूर संघ के देवेंद्र अध्यक्ष और राजेश कुमार महामंत्री बने
ठाकुरद्वारा नगर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ में देवेंद्र नागपाल को फिर से अध्यक्ष और राजेश कुमार को महामंत्री चुना गया। चुनाव सहमति से हुआ और दोनों नेताओं ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। नए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अकेश कुमार, मंत्री देव सिंह और कोषाध्यक्ष नरेश कुमार शामिल हैं।

ठाकुरद्वारा नगर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की नगर कार्यकारिणी का वार्षिक अध्यक्ष देवेंद्र नागपाल को फिर से अध्यक्ष और राजेश कुमार को महामंत्री चुना गया। नगर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देवेंद्र नागपाल को फिर से अध्यक्ष और राजेश कुमार को महामंत्री चुना गया। यह चुनाव सहमति से हुआ,और दोनों नेताओं ने अपने पदों पर पुनः विश्वास जताया गया। संरक्षक राकेश हमराही ने बताया कि देवेंद्र नागपाल और राजेश कुमार ने कर्मचारियों की आवाज को बुलंद किया है, जिसे देखते हुए सभी ने उन्हें फिर से चुना।नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र नागपाल ने कहा कि सफाई मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया गया है और आगे भी किया जाएगा।
देवेंद्र नागपाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सफाई मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया गया है और आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के शोषण करने वालों का संगठन मुंह तोड़ जवाब देगा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र नागपाल और महामंत्री राजेश कुमार को समथकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया।वही अकेश कुमार, को उपाध्यक्ष, मंत्री देव सिंह,कार्यालय मंत्रीराजेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार,उपकोषाध्यक्ष राजकुमार आदिवाशी मीडिया प्रभारी, अंकित भील को बनाया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


