वीरूवाला में खेल का मैदान संवरेगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - ठाकुरद्वारा के वीरूवाला में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बीच खेल का मैदान विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी और एक स्वच्छ वातावरण बनेगा। विद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वीरूवाला में खेल का मैदान संवरेगा...

ठाकुरद्वारा के वीरूवाला में खेल का मैदान संवरेगा। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बीच में उपलब्ध जमीन को खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि इससे उच्च प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिल सकेगी। साथ ही एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण तैयार हो सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा ताले तोड़ने की घटना पूर्व में घटित हो चुकी है जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से कहा कि विद्यालयों के आसपास गस्त बढ़ाएं और विद्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों को जेल भेजने की कार्यवाही करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।