Devar Arrested for Rape In-Laws Threaten Victim in Katghar Area देवर ने किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने धमकाया, केस दर्ज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDevar Arrested for Rape In-Laws Threaten Victim in Katghar Area

देवर ने किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने धमकाया, केस दर्ज

Moradabad News - कटघर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाया, तो सास-ससुर ने उसे गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 21 Sep 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
देवर ने किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने धमकाया, केस दर्ज

कटघर थाना क्षेत्र में देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे सास-ससुर ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर शांत करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से कटघर पुलिस ने आरोपी देवर और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह कटघर थाना क्षेत्र के नजीर की बस्ती में हुआ है। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से देवर उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। छह माह पूर्व उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो सभी ने डरा धमका कर शिकायत नहीं करने दिया। बीते 7 सितंबर को रात करीब 12:45 बजे नशे में धुत होकर देवर पीड़िता के कमरे में घुस गया। आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर सास-ससुर आ गए। आरोप है कि देवर को कुछ कहने की बजाय सास-ससुर ने उल्टा पीड़िता के साथ गाली गलौज कर उसे ही जान से मरने की धमकी देनी शुरू कर दी। अगले दिन पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची और परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कटघर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर और सास-ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।