ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादपाकबड़ा में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, गर्माया माहौल

पाकबड़ा में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, गर्माया माहौल

सोमवार देर रात पाकबड़ा स्थित एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की गई। इससे इलाके का माहौल गर्मा गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे। सभी लोगों में आक्रोश था। वह आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर...

पाकबड़ा में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, गर्माया माहौल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 30 Oct 2018 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार देर रात पाकबड़ा स्थित एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की गई। इससे इलाके का माहौल गर्मा गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे। सभी लोगों में आक्रोश था। वह आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।

घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के डींगरपुर तिराहे की है। यहां प्राचीन धार्मिक स्थल बना हुआ है। देखरेख की जिम्मेदारी नीरज गुप्ता निभाते हैं। सोमवार रात वह घर आ गए। इसी बीच किसी ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह जब नीरज गुप्ता मौके पर पहुंचे तो धार्मिक स्थल का नजारा देखकर अवाक रह गए। जानकारी पाकर थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग मौके पर जुटने शुरू हो गए। सभी लोगों में आक्रोश था। वह धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर आस्था पर चोट करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ने पर पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष था। वहीं दूसरी ओर पाकबड़ा इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है। जांच की जा रही है। लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें