ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादखेल के मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग

खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग

खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग

खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 15 Oct 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलारी क्षेत्र के गांव रामनगर गंगपुर निवासी खेमपाल सिंह और अशोक कुमार आदि ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत करके कहा है कि गांव के ही जनता जूनियर हाई स्कूल के खेल के मैदान में गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। मैदान में गोबर के उपले, बिटोरे और झुग्गियां आदि डाल रखी है, जिससे बच्चों को खेलने में काफी परेशानी होती है। कुछ लोगों ने खेल के मैदान में दरवाजे भी खोल रखे हैं। मांग उठाई कि खेल के मैदान गाटा संख्या 515 से अवैध कब्जों को हटाया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें