भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मुरादाबाद इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि गर्मी और लू के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है और स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक कठिनाई पैदा कर रहा है।

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध) की जिला इकाई मुरादाबाद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रोहित मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की। संगठन ने कहा कि जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, ऐसे में वर्तमान समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित विद्यालय बच्चों के लिए कठिन साबित हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।

संगठन ने यह भी बताया कि इस संबंध में राज्य स्तर से जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिसके आधार पर स्थानीय स्तर पर समय परिवर्तन का निर्णय लिया जा सकता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।