मुरादाबाद में एम्स खोलने की उठाई मांग

Feb 04, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - भारत जागृति कान्फ्रेंस की बैठक में मुरादाबाद में एम्स खोले जाने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली या ऋषिकेश जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। मुरादाबाद में एम्स खुलने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।

मुरादाबाद में एम्स खोलने की उठाई मांग

नगर स्थित कैंप कार्यालय पर भारत जागृति कान्फ्रेंस की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुरादाबाद जिले में एम्स खुलवाने की मांग उठाई गई। बुधवार को बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अच्छे इलाज के लिए दिल्ली या ऋषिकेश एम्स जाना पडता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होंने कहा कि अगर एम्स मुरादाबाद में खुल जाये ,तो पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को काफी सुविधा मिल जायेगी क्योंकि मुरादाबाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए सीधी रेल मार्ग व बस सुविधा उपलब्ध है। बैठक में अनिल गुप्ता, डॉ अमित लाठे, प्रेम गुप्ता, मनोज गुप्ता, रंजना शर्मा, सोमवीर सिंह, सूर्यकांत, मनीष सुनेजा, डा. मनमोहन सिंह, नितेश पाल, तुषार शर्मा, सौरभ कौशिक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;