Moradabad News: भंडारा खत्म होते ही चमकेगी दिल्ली रोड, गंदगी पर नगर निगम का ऑपरेशन क्लीन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रोड पर भंडारों से होने वाली गंदगी को रोकने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई व्यवस्था लागू की है। सफाई कर्मचारी भंडारा खत्म होते ही मौके पर पहुंचकर साफ करेंगे। इसके लिए 20 विशेष टीमें गठित की गई हैं जो सफाई व्यवस्था का ध्यान रखेंगी।

Moradabad News: भंडारा खत्म होते ही चमकेगी दिल्ली रोड, गंदगी पर नगर निगम का ऑपरेशन क्लीन

Moradabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रोड पर लगने वाले भंडारों से होने वाली गंदगी को रोकने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई व्यवस्था लागू की है। अब भंडारा समाप्त होते ही सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचकर तत्काल सफाई करेंगे। इसके लिए दिल्ली रोड पर सफाई कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है। नगर निगम की ओर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में 20 विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को भंडारा स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: भंडारा खत्म होते ही चमकेगी दिल्ली रोड, गंदगी पर नगर निगम का ऑपरेशन क्लीन