आतंकी गतिविधियों में मंडल में विशेष सतर्कता
Moradabad News - दिल्ली ब्लास्ट के बाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसएसपी को आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी कनेक्शन की जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है और लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा की। अपरिहार्य कारणों से डीआईजी इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। मंडलायुक्त ने सभी एसएसपी से कहा कि वह आतंकी गतिविधां न पनपने दें। कहीं कोई कनेक्शन है उसे तलाशें। शांति सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट ने सभी को दहला दिया है। अमरोहा के दो लोगों की जान गई। आतंकियों के पूर्व में मंडल से कनेक्शन को खंगालें। कोई स्लीपिंग माड्यूल है उस तक पहुंचें। पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की गलती न करे। आतंकी कनेक्शन तलाशने में लापरवाही नहीं करे।
किसी भी सूरत में आतंकी गतिविधियां न पनपने दें। प्रत्येक जिले में विशेष सतर्कता बरती जाए। मंडलायुक्त ने वीसी के माध्यम से भी जो अफसर जुड़े उन सभी से कहा कि ला एण्ड आर्डर पर ध्यान दें। अवैध खनन नहीं होना चाहिए। वाहन ओवर लोड न चलने पाएं। कोई वाहन बिना नंबर प्लेट के चल रहा है उस पर जरूर एक्शन लें। प्रत्येक ग्राम में रजिस्टर मेंटेन कर उसमें ब्योरा अंकित करें। कोई भी अपराधिक गतिविधि है उसे भी दर्ज किया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


