
बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
संक्षेप: Moradabad News - मुरादाबाद में बिहार की ओर जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं। यात्रियों को अधिक किराया चुकाने के बावजूद समय पर मंजिल पर पहुंचने की गारंटी नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनें विलंबित हैं और यात्रियों की असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
मुरादाबाद। बिहार की ओर जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। इससे अधिक किराए चुकाने के बाद भी यात्रियों को समय से मंजिल पर पहुंचने की गारंटी नहीं है। रविवार को पूर्णिया कोर्ट के लिए चलने वाली स्पेशल 05580 नंबर की ट्रेन सुबह 8:25 आनी थी। यह गाड़ी अब 2:06 पर आएगी। मुजफ्फरपुर स्पेशल 05284 सुबह 10:10 की जगह शाम को 5:53 पर आएगी। आनंद विहार से चलने वाली सीतामढ़ी स्पेशल 04016 भोर में 3:30 बजे चलनी थी। यह गाड़ी अभी आनंद विहार से रवाना नहीं हुई है। जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए बरेली को चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54076 सुबह के 4:35 की जगह 6:28 पर मुरादाबाद पहुंची।

यही हाल धनबाद स्पेशल का है 03312 नंबर की यह गाड़ी दिन में 1:30 की जगह शाम के 6:35 पर आएगी। जबकि जयनगर के लिए चलने वाली क्लोन 04652 डायवर्ट है। यह गाड़ी स्लेहवाल और अंबाला के बीच में डायवर्ट की गई है। जिसे यहां 11:46 पर पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी धनबाद स्पेशल 04456 ट्रेन दिन के 2: 40 की जगह 3:12 पर आएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशांक शेखर उपाध्याय का कहना है कि स्पेशल ट्रेनें परिचालन संबंधी कारणों से विलंब से चल रही हैं। यात्रियों की असुविधा के लिए रेलवे को खेद है। हम ट्रेनों को समय से करने में जुटे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




