डिहाइड्रेशन से मरीजों को राहत देगा रेडीमेड ओआरएस
Moradabad News - मुरादाबाद में गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में रेडीमेड ओआरएस की सुविधा शुरू की गई है। डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के अनुसार, ओपीडी और इमरजेंसी में ओआरएस कॉर्नर खोले गए हैं। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड भी बनाए गए हैं।

मुरादाबाद। भीषण गर्मी में बाहर निकलने पर काफी संख्या में लोग डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से पीड़ित हो रहे हैं। मंडलीय जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों को अब रेडीमेड ओआरएस के माध्यम से राहत मिलेगी। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी में पीडियाट्रिक्स विभाग में ओआरएस कॉर्नर चालू किए गए हैं जहां बना बनाया ओआरएस का घोल उन सभी मरीजों को मिलेगा जिनके शरीर में पानी की कमी होने की बात पता चलेगी। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जो बच्चे बीमार होने पर अभिभावकों द्वारा दिखाने को लाए गए उनमें से कई बच्चों के डिहाइड्रेशन से पीड़ित दिखाई देने के चलते उन्हें डिस्पोजेबल गिलासों में ओआरएस दिया गया।चिकित्साधीक्षक
डॉ.राजेंद्र कुमार ने बताया कि हीट स्ट्रोक (लू लगने से पीड़ित) के मरीजों के लिए दो कोल्ड रूम वार्ड चालू कर दिए गए हैं। एक वार्ड में एसी की सुविधा है। चार बेड के इस वार्ड में हीट स्ट्रोक के गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा। कूलर की सुविधा युक्त दस बेड का वार्ड भी सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


