Moradabad News: नदियों का जल स्तर गिरा पर दुश्वारियां बरकरार
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: मुरादाबाद जिले में नदियों का जल स्तर घट रहा है, लेकिन समस्याएँ अभी भी बनी हुई हैं। रामगंगा की कटान से कई गांवों में जल भराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सही समय पर प्रभावी बाढ़ रोकथाम उपाय नहीं किए गए तो संपत्तियों को नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने समाधान के लिए टीमें भेजी हैं।

Moradabad News: मुरादाबाद जिले में नदियों का जल स्तर गिरा है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। रामगंगा के जल स्तर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रामगंगा की कटान से मूढापांडे ब्लाक के हरपाल नगर समेत कई गांवों में जल भराव के बाद स्थिति खराब है। जल जमाव से वहां के लोगों को समस्या ज्यादा है। लोदीपुर वासू, वीरपुर वरियार समेत भीतखेड़ा, रनियाठेर गांवों में बाढ़ का पानी सड़कों पर कई दिन भरा रहा। रामगंगा से काफी जगह कटान भी हुई है। समय रहते प्रभावी एवं स्थायी बाढ़ निरोधक उपाय नहीं किए गए तो ग्रामीणों के मकानों, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों को नुकसान हो सकता है।
प्रशासनिक टीमें लगातार इसको लेकर उपाय कर रही हैं। तहसील से टीम भेजी गई है।


