ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादझोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत, समझौता

झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत, समझौता

ठाकुरद्वारा। हिन्दुस्तान संवाद सुरजननगर मार्ग स्थित एक गांव निवासी महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन...

झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत, समझौता
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 23 Nov 2020 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरद्वारा। हिन्दुस्तान संवाद

सुरजननगर मार्ग स्थित एक गांव निवासी महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन से हालत बिगड़ गई। इसपर उसने महिला को सीएचसी रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पंचायत कर लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग निवासी एक महिला की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एक झोलाछाप को दिखाया। जहां उसने महिला को इंजेक्शन लगा दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ती देख झोलाछाप ने उसे सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी जा रहे थे तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। क्षेत्र में चर्चा है कि दो लाख रुपए में समझौता कर परिजनों में बिना पुलिस को सूचित किए महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें