ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादपथराव में गंभीर घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत

पथराव में गंभीर घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत

दुकान विवाद को लेकर हुए पथराव में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धामपुर रोड...

पथराव में गंभीर घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत
Center,MoradabadThu, 01 Jun 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

दुकान विवाद को लेकर हुए पथराव में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धामपुर रोड स्थित मोहल्ला पृथ्वीगंज में रुकनुद्दीन व निसार अहमद के बीच दुकान के बंटवारे को लेकर चार साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इस पर अपना अपना दावा बता रहे हैं। बुधवार सुबह दुकान को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के दर्जनों महिला-पुरुष एक-दूसरे पर टूट पड़े और पथराव होने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। और थाना पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। इसमें एक पक्ष के सिराजुद्दीन व रुकनुद्दीन व दूसरे पक्ष अजीम अहमद, साठ वर्षीय शकीला पत्नी निसार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने तीनों घायल पुरुषों को जिला अस्पताल व गंभीर महिला घायल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने एक पक्ष के मुइनुद्दीन, रुकनुद्दीन, सिराजुद्दीन, अजहरुद्दीन व दूसरे पक्ष के निसार अहमद, शकीला, अब्दुल, अजीम समेत आठ लोगों को नामजद किया है। गुरुवार को उपचार के दौरान शकीला की मौत हो गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। शकीला के परिजन कोहराम कट गया। थाना पुलिस ने वृद्धा के शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें