उफ मुरादाबाद में भी नालों से नोएडा जैसे हादसे का खतरा

Jan 21, 2026 12:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - मुरादाबाद में नालों और गड्ढों की स्थिति बेहद खराब है। कई नाले खुले पड़े हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में एक युवक की मौत हो चुकी है। जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। यदि ध्यान नहीं दिया गया, तो नोएडा जैसी घटना हो सकती है।

उफ मुरादाबाद में भी नालों से नोएडा जैसे हादसे का खतरा

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर में भी संभल तमाम नाले और ऐसे गड्ढे हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। यहां भी नोएडा जैसा हादसा हो जाए तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। कुछ नालों की चहारदीवार टूटकर पानी में समा चुकी हैं। कई जगह तो बड़े-बड़े नालों पर चहारदीवार पूरी तरह से गायब है। गड्डे तो हादसों का सबब बने हुए हैं। नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद हिन्दुस्तान टीम के द्वारा जानलेवा नालों और गड्डों की पड़ताल की। इस दौरान हालात बद से बदतर नजर आए। वार्ड 60 रोडवेज बस स्टैंड के पीछे शनिदेव मंदिर वाली गली में भी विशाल नाला खुला पड़ा हुआ है।

यहां स्थित एक बुक हाउस से स्कूली बच्चे स्टेनरी का सामान खरीदने के लिए बहुतायत की संख्या में पहुंचते हैं। करूला में दस सराय चौकी के आगे भी नाला खुला पड़ा है। यहां एक सप्ताह पूर्व एक युवक की मौत भी हो चुकी है। गलशहीद थाने के पीछे भी नाला खुला हादसों को दावत दे रहा है। रोडवेज के पास नाले में खतरा है। इसी तरह कई जगह नालों में पूर्व में लोग गिर चुके हैं। गलशहीद में एक बाइक सवार नाले में हाल में ही गिर गया था। रामगंगा विहार जैसी पॉश इलाके में बनी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्डे जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खोल रहे हैं। हालात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी जल निगम के अधिकारी पूरी तरह से अंजान बने हुए हैं। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो नोएडा की तर्ज पर यहां पर भी बड़ा हो सकता है। इसके साथ ही नगर शहर के तमाम नालों में गिरने का खतरा बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।