दिनदहाड़े रेप की कोशिश, किशोरी को छत से फेंका
भोजपुर के एक गांव में बुधवार रात दरिंदे ने घर में घुसकर किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता जब उसके चंगुल से बचकर छत पर भागी तो दरिंदें ने...
भोजपुर के एक गांव में बुधवार रात दरिंदे ने घर में घुसकर किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता जब उसके चंगुल से बचकर छत पर भागी तो दरिंदें ने उसके छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता भोजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बुधवार शाम परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी बीच गांव का ही युवक घर में घुस गया। पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ डाले। मुंह में चुनरी भी ठूंसने की कोशिश की। बचने के लिए पीड़िता छत पर पहुंच गई। शोर मचाते हुए गांव वालों से मदद की मांग की। इसी बीच आरोपी भी छत पर पहुंच गया। वह पीड़िता को घसीटते हुए नीचे ले जाने लगा। इस पर किशोरी ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो तैश में आकर आरोपी ने उसको छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर पीड़िता के परिजन खेत से घर पहुंचे। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तरफ से भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।