जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा
-सभासद ने नया पोल लगाने की उठाई मांग पाकबड़ा। नगर पंचायत पाकबड़ा की मेन मार्केट

पाकबड़ा। नगर पंचायत पाकबड़ा की मेन मार्केट में जर्जर बिजली का पोल हादसे को दावत दे रहा है। लगातार आंधी-तूफान के चलते स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। वार्ड सभासद ने विद्युत विभाग से तत्काल पोल बदलने की मांग की है। वार्ड नंबर छह स्थित जुमेरात बाजार की मुख्य मार्केट में लगा बिजली का पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका है और झुक गया है। लोगों का कहना है कि तेज आंधी या बारिश के दौरान पोल कभी भी टूट सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। वार्ड छह के सभासद अफसर हुसैन ने सहायक अभियंता को पत्र भेजकर जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है।
खेम सिंह, शाहे आलम, रईस अहमद, इकरार हुसैन, मोहम्मद उमर, जरीफ अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, शाहरुख, रमेश, रोहित कुमार और इशाक मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


