Moradabad News: अज्ञात वाहन से बिजली पोल हुआ क्षतिग्रस्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादMoradabad News: नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में खाटू श्याम मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन के टक्कर से बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह खंभा चार दिन से झुका हुआ है, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई हैं। समाजसेवी संजय सक्सेना ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी है।

Moradabad News: नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में खाटू श्याम मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बिजली का खंभा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर एक और झुक गया। लगभग चार दिन से यह खंभा झुका हुआ है। जिसकी वजह से हादसा होने की संभावना बनी हुई है। इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया, समाजसेवी नागरिक मंच के पदाधिकारी संजय सक्सेना ने भी विद्युत विभाग को सूचना दी कि अबिलंब इस खंभे को ठीक कराए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


