ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमूंढापांडे में स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला दबंग गिरफ्तार

मूंढापांडे में स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला दबंग गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पूर्व में भी पुलिस एक आरोपी...

मूंढापांडे में स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला दबंग गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 26 May 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पूर्व में भी पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी बंटी उर्फ केशव पुत्र चंद्रपाल सिंह स्कूल संचालक है। उनका जमीन को लेकर विवाद गांव के ही पवन कुमार से चल रहा है। इसी के चलते गुरुवार को पवन ने गाली-गलौज की थी। पुलिस से शिकायत करने पर दबंग बौखला गया। शुक्रवार को खेत पर जाते समय पवन और उसके साथियों ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे बंटी बुरी तरह से घायल हो गया। मामले में पवन, रितिक और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रितिक को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी पवन फरार चल रहा था। वह बंटी पर केस वापसी का दबाव भी बना रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पवन को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर मूंढापांडे नवाब सिंह ने की। उन्होंने बताया कि केस में धमकाने की धारा की बढ़ोत्तरी की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें