जरूरतमंद की सांसे सहेजने को दिया सिलेंडर
मुरादाबाद। कोरोना काल में सेवा के कई रूप सामने आ रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण बीती देर रात जरूरतमंद की सांसे सहेजने के मामले में...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 17 May 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें
मुरादाबाद। कोरोना काल में सेवा के कई रूप सामने आ रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण बीती देर रात जरूरतमंद की सांसे सहेजने के मामले में आया। दीक्षांत चौधरी को देर रात मनोहरपुर गांव से फोन पर किसी जरूरतमंद परिवार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता को फोन किया। दीक्षांत ने युवा समाजसेवी अनुपेंद्र सिंह को जानकारी दी। देर रात तकरीबन बारह बजे दोनो ही मनोहरपुर गांव पहुंचकर जरूरतमंद को ऑक्सीजन सिलेंडर देने पहुंचे। अनुपेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग पिता का ऑक्सीजन लेवल गिर जाने से परिवार को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। इसी के चलते उन्होंने संपर्क किया। देर रात ही उनके गांव जाकर उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया।