Moradabad News: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर तीन खाते से 71 हजार उड़ाए, केस दर्ज
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवक के तीन खातों से साइबर ठगों ने 71 हजार

Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवक के तीन खातों से साइबर ठगों ने 71 हजार 729 रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना मझोला के के सत्य विहार मीरपुर मझोली निवासी अतुल कपूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 21 जून को उनका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद तीन बैंक खातों से कुल 71 हजार 729 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसमें 21 हजार रुपये एसबीआई बुद्धिविहार के खाते से, 49 हजार 27 रुपये केनरा बैंक दिल्ली रोड के खाते से और 2 हजार 100 रुपये पीएनबी के खाते से ट्रांसफर किए गए।
एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।


