Moradabad News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों के खिलाफ साइबर ठगी के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम थाने के एसआई शिवम तायल ने जांच के दौरान लोन दिलाने के नाम पर ठगी के दो मामलों का खुलासा किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Moradabad News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज

Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों के खिलाफ साइबर ठगी करने के लिए धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा साइबर क्राइम थाने के एसआई शिवम तायल की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। साइबर क्राइम थाने के एसआई शिवम तायल ने मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी आशीष और उसी के मोहल्ले में रहने वाले हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहल्ला कोट निवासी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में एसआई शिवम तायल ने बताया कि ऑपरेशन सीवाई-वज्र के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल(एनसीआरपी) पर मौजूद शिकायतों की जांच की।

इस दौरान मिला कि लोन दिलाने के नाम पर ठगी की दो शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें ठगी गई धनराशि जिस खाते में आई है वह एक्सिस बैंक का है। यह भी मिला कि इस खाते में एक ठगी के 10 हजार और दूसरी ठगी के 12 हजार 750 रुपये समेत कुल 22 हजार 750 रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। एसआई ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि उक्त साइबर ठगी आशीष और प्रदीप ने अपने साथियों का खताा और मोबाइल नंबर इस्तेमाल करके किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन वज्र के तहत समन्वय पोर्टल, एनसीआरपी और प्रतिबिंब ऐप की मदद से कई ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिनके खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। ऐसी शिकायत की जांच के बाद साइबर थाने के एसआई ने मझोला थाने में दो नामजद आरोपियों केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।